Bharat Ko Jaano Pratiyogita : Exercise 1 (ज्योतिर्लिंग व मठ)

भारत देश में बारह (12 ) स्थान , जहाँ भगवान शिव प्रकट हुए , उन स्थानों को ज्योतिर्लिंग कहा जाता है I  भारत में स्थित बारह (12) ज्योतिर्लिंगों के नाम व वे जिस राज्य में स्थित हैं , इस प्रकार हैं :


 क्रमांक ज्योतिर्लिंग का नाम  राज्य
 1 सोमनाथगुजरात  
 2 मल्लिकार्जुन  आंध्र प्रदेश 
 3महाकालेश्वर मध्य प्रदेश  
 4ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश 
 5केदारनाथ  उत्तराखण्ड  
 6भीमाशंकर महाराष्ट्र  
 7काशी विश्वनाथ उत्तर प्रदेश  
 8त्र्यंबकेश्वर महाराष्ट्र  
 9वैद्यनाथ झारखण्ड  
 10रामेश्वरम तमिलनाडू  
 11 नागेश्वर गुजरात  
 12 घृष्णेश्वर महाराष्ट्र  




आदि शंकराचार्य ने भारत देश को एकता  के सूत्र में बाँधने के लिए चार (4) मठों की स्थापना की  I उन मठों के नाम व जिन राज्यों में वे स्थित हैं , इस प्रकार है :

 क्रमांकमठ का नाम राज्य 
 1शारदा मठगुजरात  
 2श्रृंगेरी मठकर्नाटक  
 3गोवर्धन मठओडिशा  
 4ज्योर्तिमठउत्तराखण्ड