सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता : प्रश्न 1 से 10


प्रश्न 1 : एशिया महाद्वीप में सबसे बड़ी सड़क प्रणाली (सड़कों का जाल या तंत्र) किस देश में है ?
उत्तर : चीन में (भारत का स्थान दूसरा है)
प्रश्न 2 : राष्ट्रीय राजमार्गों का सबसे बड़ा तंत्र किस राज्य में है ?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
प्रश्न 3 : विश्व में सबसे ऊंचाई पर कौन सी सड़क स्थित है ?
उत्तर : मनाली लेह
प्रश्न 4 : भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है ?
उत्तर : राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (पहले इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 7 कहा जाता था)
प्रश्न 5 : राष्ट्रीय राजमार्ग 1 व राष्ट्रीय राजमार्ग 2 को मिलाकर किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : ग्रांड ट्रंक रोड (G.T. Road)
प्रश्न 6 : भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है ?
उत्तर : राष्ट्रीय राजमार्ग 47-A (लम्बाई : 5.9 कि० मी०)
प्रश्न 7 : सड़क यातायात से सम्बन्धित कितने प्रकार के संकेत होते हैं ?
उत्तर : तीन प्रकार के (सूचनात्मक संकेत , चेतावनी संकेत , अनिवार्य संकेत)
प्रश्न 8 : कौन से विभाग द्वारा सड़कों का नियंत्रण किया जाता है ?
उत्तर : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा 
प्रश्न 9 : सड़क निर्माण में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की नीति क्या है ?
उत्तर : बनाओ , चलाओ और हस्तांतरित करो 
प्रश्न 10 : स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत कौन से चार महानगरों को जोड़ा गया है ?
उत्तर : दिल्ली , मुंबई , चेन्नई व कोलकाता